खुशखबरी – Khushkhabri Hindi christmas song lyrics
खुशखबरी – Khushkhabri Hindi christmas song lyrics, The Good News, written & Composition by Br Chandra Mohan
आयी है – 2 खुशखबरी ss आयी है – 2
आसमाँ से आयी है खुशखबरी
दूतों ने सुनाई है खुशखबरी – 2
हर भाषा और कुल, हर जाति धरम
सारे जग पे हुआ है, खुदा का करम
सबके लिए है ये खुशखबरी ss खुशखबरी ss
Chorus
जग को बचाने, मुक्ति दिलाने, यीशु मसीहा आया है – 2
सारे ग़म भूल जाएँ, आओ सब जश्न मनाएँ – 2
तारण-हारा जो आया है
आज स्वर्ग है खुला, धरती है मगन
स्वर्ग के शहज़ादे का है आगमन – 2
अब हारेगा शैतान, टूटेंगे बंधन
शैतान के कार्यों का होगा दमन
आओ सबको सुनाए ये खुशखबरी ss खुशखबरी ss
Chorus
पापों को हरने, श्रापों को मिटाने
यीशु मसीहा आया है ss – 2
अब कोई डर नहीं, कोई फ़िकर नहीं – 2
छुड़ाने वाला जो आया है
जग को बचाने, मुक्ति दिलाने
यीशु मसीहा आया है ss
जो थे चेहरे उदास, उन पर आई हंसी
जो अंधेरे में थे, चमकी रौशनी – 2
ग़म हुए है सब दूर, हर तरफ है खुशी
यीशु के आने से, मिली नयी ज़िन्दगी
आओ सबको सुनाये ये खुशखबरी ss खुशखबरी ss
Chorus
खोयों को ढूँढने, गले से लगाने, यीशु मसीहा आया है – 2
हम ना अनाथ होंगे, पिता के साथ होंगे – 2
बचाने वाला जो आया है ss
जग को बचाने, मुक्ति दिलाने – यीशु मसीहा आया है ss
यीशु आया जीवन लाया, यीशु आया है
यीशु आया मुक्ति लाया, यीशु आया है
यीशु आया शान्ति लाया, यीशु आया है
यीशु आया खुशियाँ लाया, यीशु आया है
Key Takeaways
- The article provides the lyrics to ‘खुशखबरी – Khushkhabri Hindi christmas song’.
- The song celebrates the arrival of Jesus as a savior, bringing joy and hope.
- It emphasizes themes of liberation and the joy of new life through Jesus.
- Multiple links to additional Christmas songs and lyrics are included at the end.
Estimated reading time: 2 minutes


